{"_id":"57d3d9544f1c1b94213170bd","slug":"shahabuddin-wife-commented-over-husband-bail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहाबुद्दीन की पत्नी ने कहा- अब गुलजार होगा बैठक कमरा, स्वागत में आ रहे हजारों लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहाबुद्दीन की पत्नी ने कहा- अब गुलजार होगा बैठक कमरा, स्वागत में आ रहे हजारों लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
हिना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान का पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन शनिवार को जेल से जमानत पर रिहा हुआ। वह 2005 से जेल में बंद था। 11 साल बाद गृह जनपद पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत हुआ। बताया जा रहा कि करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ वह वहां पहुंचा था।
पति की रिहाई पर शहाबुद्दीन की पत्नी हिना ने कहा कि बीते सात सितंबर को शहाबुद्दीन के रिहाई की खबर आई थी। इसके बाद से ही शहर का माहौल बदला है। उन्हें और परिवार वालों को इस बार उनके जमानत की पूरी उम्मीद थी। 11 साल बाद पति के घर पहुंचने पर हिना ने उनका पसंदीदा खाना बनवाया है।
हिना ने कहा कि शहाबुद्दीन के स्वागत के लिए हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। पिछले 11 साल से खाली पड़ा उनका बैठक कमरा अभी अब गुलजार हो जाएगा।

दो बार लड़ चुकी हैं चुनाव
हिना
बताते चलें कि साल 2009 और 2014 में हिना सिवान लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। लेकिन, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिबुल्ला ने कहा कि उनके बेटे पर लगे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। बीजेपी ने उन्हें पूरी तरह फंसाया है। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दी को क्या करना है और क्या नहीं वह अच्छे से जानते हैं।
उन्होंने कहा कि साल 2005 में उनका बेटा जेल गया था। वह इसके बाद से कभी उससे मिले नहीं हैं। वह मुलाकात करने जेल भी नहीं गए।