फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah Mehmood Qureshi said give good solid evidence against Masood Azhar then we will act

शाह महमूद कुरैशी ने कहा मसूद अजहर के खिलाफ ठोस सबूत दो, तब करेंगे कार्रवाई

Sat, 02 Mar 2019 08:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 02 Mar 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi said give good solid evidence against Masood Azhar then we will act
शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्तान हमेशा से इस बात से इनकार करता रहा है कि उसकी सरजमीं पर आतंकवाद और उसके पनाहगार पल रहे हैं। वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए होने की बात भी नकारता रहा है लेकिन आखिरकार उसने यह बात मान ली है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का मुखिया मसूद अजहर पाकिस्तान में हैं और उसकी तबीयत खराब है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक टीवी चैनल पर इस बात को कबूला है कि अजहर पाकिस्तान में है।

विज्ञापन


कुरैशी से जब सीएनएन के क्रिश्चियन अमनपोर ने पूछा गया कि क्या जेईएम का मुखिया अजहर पाकिस्तान में है? यदि हां तो क्या आप उसे पकड़ोगे? इसपर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, 'मेरी जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान में है। उनकी तबियत बहुत खराब है। वह इस हद तक अस्वस्थ है कि वह अपना घर तक नहीं छोड़ सकता। मेरे पास यही सूचना है।' उन्होंने अजहर को गिरफ्तार करने के सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


अमनपोर ने जब पूछा कि पाकिस्तान ने अभी तक अजहर को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है तो विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें ठोस और अपरिहार्य सबूत चाहिए जिससे कि वह लोगों और पाकिस्तान की स्वतंत्र न्यायप्रणाली को मना सकें। जब कुरैशी से पूछा गया कि क्या दो देशों के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए पाकिस्तान अजहर के नाम को अतंरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में डालने का स्वागत करेगा तो उन्होंने कहा, 'हम हर उस विकल्प के लिए तैयार हैं जिससे कि युद्ध का माहौल खत्म होता हो। यदि उनके पास अच्छे और ठोस सबूत हैं तो हम बैठकर बात करेंगे। हमारे साथ बातचीत शुरू करें हम उन्हें अपना विवेक दिखाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के खतरे को देखते हुए कुरैशी ने कहा कि सशस्त्र संघर्ष दोनों देशों के लिए आपसी आत्महत्या होगी। उन्होंने कहा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है, 'दोनों विदेश मंत्रियों को न्यूयॉर्क में मिलने दीजिए ताकि वे आगे का रास्ता तय कर सकें।' मंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो का धन्यवाद किया क्योंकि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध को खत्म करने में अपनी रुची दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed