{"_id":"5859a95b4f1c1b2e4ee39044","slug":"shah-launched-the-cashless-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने की कैशलेस शौचालय की शुरूआत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने की कैशलेस शौचालय की शुरूआत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की कैशलेस मुहिम अब शौचालय तक पहुंच गई है। सुलभ इंटरनेशनल अपने सभी शौचलयों को कैशलेस बनाएगा। शौचालय को कैशलेस बनाने की सुलभ के मुहिम की शुरूआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की। इस मौके पर शाह ने कहा कि स्वच्छता के कार्यक्रम को यदि जन आंदोलन बनाया गया होता तो आज समस्या नहीं रहती।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लाल किले से स्वच्छता की बात की और देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ देश में सिर पर मैला ढोने की प्रथा खत्म करना भी है। देशभर में 2502 गांव, 67 जिले और तीन राज्य ऐसे हो गए हैं जहां खुले में शौच और सिर पर मैला ढोने की प्रथा खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
सुलभ के शौचालयों को कैशलेस बनाने का एलान करते हुए समूह के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि देशभर में फैले सुलभ इंटरनेशनल के शौचालयों में अब डिजिटल लेनदेन की सुविधा शुरू होने जा रही है। करीब 8500 शौचालयों और स्नानघरों में डिजिटल लेनदेन की योजना बनाई गई है। अब इनके प्रयोग के वक्त आसानी से एसबीआई बडी के जरिए भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
उधर कैशलेस मुहिम को आगे बढ़ाने की पीएम मोदी की मुहिम का असर सरकार और भाजपा के नेताओं पर बढ़चढ़ कर दिखने लगा है। आलम यह है कि इस मुहिम में आगे दिखने की नेताओं में होड सी लग गई है। बताया जा रहा है कि संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के प्रयासों की तारिफ करते हुए उनकी प्रसंसा क्या कर दी।
तबसे सरकार के सभी मंत्रियों में कैशलेस को प्रोत्साहित करने का होड शुरू हो गया है। इस कवायद में रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर सरीखे मंत्री बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। भाजपा दिल्ली प्रदेश ने तो मुस्लिमों को कैशलेस के गूर सिखाने की मंगलवार को कार्यशाला आयोजित कर दी। जबकि दो दिन पहले दिल्ली के सांसद ने बागपत की एक सभा में विवादास्पद बयान दिया था कि भाजपा को मुस्लिमों का वोट नहीं मिलता।