फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah interacts with North Gujarat BJP leaders on Assembly poll readiness

Gujarat: उत्तरी गुजरात के भाजपा नेताओं के साथ शाह की बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

Mon, 24 Oct 2022 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 08:50 PM IST
सार

शाह के नेतृत्व में यह तीसरा क्षेत्रीय स्तर का सम्मेलन था। इससे पहले उन्होंने पिछले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात के क्षेत्रों क्रमश: वलसाड और वडोदरा में इसी तरह की बैठकों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Shah interacts with North Gujarat BJP leaders on Assembly poll readiness
अमित शाह की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को  उत्तर गुजरात के जिलों के भाजपा नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शाह बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर के एक मेडिकल कॉलेज में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत अन्य नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में विधायक, सांसद, पंचायत अध्यक्ष, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि समेत उत्तर गुजरात क्षेत्र के भाजपा नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह के नेतृत्व में यह तीसरा क्षेत्रीय स्तर का सम्मेलन था। इससे पहले उन्होंने पिछले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात के क्षेत्रों क्रमश: वलसाड और वडोदरा में इसी तरह की बैठकों में हिस्सा लिया। कल यानी मंगलवार को सोमानाथ जिले के वेरावल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। 


पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इन बैठकों का मकसद भाजपा के लिए के लिए 182 सीटों वाली विधानसभा में 150 सीटें जीतने के अपने महत्वकांक्षी लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन और रणनीति पेश करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed