फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah call Congress Rally as Parivar Akrosh Rally and hope Rahul will apologize from people

अमित शाह का राहुल पर वार, कांग्रेस की रैली को बताया 'परिवार आक्रोश रैली'

Sun, 29 Apr 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Shah call Congress Rally as Parivar Akrosh Rally and hope Rahul will apologize from people
अमित शाह-राहुल गांधी

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें देशभर से 1200 कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है। महाराष्ट्र से राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जरिए कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। कांग्रेस की इस रैली पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तंज कसा है। उनका कहना है कि जन आदेश की वजह से उन्हें एक-एक करके सभी राज्यों से बाहर किया जा रहा है।

विज्ञापन


अमित शाह ने लिखा- एक साम्राज्य और उसके दरबारी जिन्हें एक-एक करके जन आदेश ने सभी राज्यों से बाहर कर दिया है। वह अब जन आक्रोश का प्रतिनिधित्व करने का नाटक कर रहे हैं। आज कांग्रेस की रैली कुछ ना होकर केवल परिवार आक्रोश रैली है जो उनकी अप्रासंगिकता को दिखाता है। आज की इस परिवार आक्रोश रैली के दौरान आप देखेंगे कि यह परिवार भारत से कितनी नफरत करता है। कांग्रेस इस बात को पचा नहीं पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने उसकी एंटी-विकास और अत्यधिक विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है। बांटने के कांग्रेसी प्रयासों का साफतौर से पर्दाफाश हो चुका है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कांग्रेस से कहा है कि यदि वह जन आक्रोश देखना चाहते हैं तो चुनाव के बाद आने वाले परिणाम को देखें। जहां उनकी पार्टी को भारत की लंबाई और चौड़ाई में व्यापक रूप से पराजित हुई है। लोग कांग्रेस के झूठ, झूठे वादे, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को सहन नहीं कर रही है। शाह का कहना है कि यदि कांग्रेस सच में जानना चाहती है कि इतना जन आक्रोश क्यों हो तो उन्हें आज की रैली में बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने क्यों संसद चलने नहीं दी। उन्हें जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों कांग्रेस ने पिछड़ी जातियों को न्याय दिलाने वाले एबीसी कमीशन को मंजूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सत्ता के लिए अपनी भूख की वजह से देशख के संस्थानों से खिलवाड़ करने की वजह से देश से माफी मांगेगे। देश कांग्रेस की टांग खींटने वाली रणनीति और नकारात्मकता से थक चुका है। आज पूरे देश के हर एक गांव में जहां बिजली पहुंच चुकी है और वह उसका जश्न मना रहे हैं वहीं वह एक परिवार को सत्ता ना मिलने का शोक मना रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed