फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah alleged that Uddhav Thackeray betrayed the BJP for the post of Maharashtra Chief Minister

Maharashtra: अमित शाह का आरोप- मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ने भाजपा को दिया धोखा; राहुल पर भी साधा निशाना

Sun, 11 Jun 2023 12:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 12:31 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे ने भाजपा को धोखा दिया और रांकपा- कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

विज्ञापन
Shah alleged that Uddhav Thackeray betrayed the BJP for the post of Maharashtra Chief Minister
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है। अगले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी है। वहीं एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए धोखा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित एक जनसभा में गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछले साल ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को नहीं गिराया। शिवसैनिक ठाकरे की नीतियों से थक चुके हैं और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों को तय करना है कि देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा नरेंद्र मोदी या कांग्रेस के राहुल गांधी।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि धोखाधड़ी और विश्वासघात का काम उद्धव ठाकरे ने किया। चुनाव पीएम मोदी जी और देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लड़ा गया और वह मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा मुस्लिम आरक्षण को असांविधानिक मानती है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा मानती है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा नीत सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित एक जनसभा में गृह मंत्री ने कहा, भाजपा का मानना है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह असांविधानिक है। उद्धव ठाकरे को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। शाह ने 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तहत कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ अविभाजित शिवसेना के गठबंधन के लिए भी उद्धव पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed