{"_id":"571d320c4f1c1b44658b5050","slug":"sexual-harrasment-case-against-amu-lecturer","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामले में एएमयू के लेक्चरर फंसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न मामले में एएमयू के लेक्चरर फंसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलिगढ़
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:22 AM IST
सार
- पीड़ित छात्रा के परिजनों ने की शिकायत
- लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा
विज्ञापन
छात्रा
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू में एक नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से कर दी है। सोमवार को संकाय के डीन इस मामले की सुनवाई करने वाले हैं। आरोप है कि लेक्चरर छात्रा के पीछे पड़ गए थे और असामान्य व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन
विभाग, घर से लेकर दुकान तक छात्रा का पीछा किया। परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत एएमयू वीमेंस सेल की सदस्या एवं वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून से की। उन्होंने छात्रा को वीमेंस सेल की चेयरमैन के पास भेजा। छात्रा लिखित में शिकायत इसलिए नहीं करना चाहती थी कि उसकी बदनामी होगी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसको लेकर अभिभावक एवं लेक्चरर के बीच कहासुनी भी हुई। अभिभावक को जब पूरी बात मालूम हुई तो वह विभाग में पहुंच गए और लेक्चरर की शिकायत कर दी। शिकायत के समय डीन बाहर थे। उन्होंने पीड़ित छात्रा के परिजन को सोमवार को बुलाया है। वीमेंस सेल की सदस्या प्रो. नईमा खातून ने कहा कि छात्रा के अभिभावक ने विभाग में सीधे शिकायत की है।
विज्ञापन