{"_id":"60eb015b6dce8738f439f902","slug":"sexual-harassment-of-a-mentally-ill-girl-in-kerala-five-arrested-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: केरल में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: केरल में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sun, 11 Jul 2021 08:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोझिकोड
पीटीआई, कोझिकोड
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 08:04 PM IST
सार
केरल के कोझिकोड में मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 साल की एक युवती की कथित तौर पर सहायता करने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक साल में तीन बार उसका यौन शोषण किया। दुष्कर्म की पांच अलग-अलग घटनाओं के संबंध में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुलिस ने बताया कि पहली घटना लगभग पांच महीने पहले हुई थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने युवती के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया जिसमें हाल में हुई चार जुलाई की घटना भी शामिल है।
विज्ञापन
पीड़िता के बयान के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की दोनों घटनाओं में तीन व्यक्ति शामिल थे जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़िता युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर बिना किसी को बताए अपने घर से बाहर चली जाती है। कुछ लोग उसे घर या पुलिस थाने छोड़ जाते हैं लेकिन कुछ मौकों पर वे उसकी मानसिक स्थिति का फायदा भी उठाते हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन