{"_id":"5b4201294f1c1ba64e8b4839","slug":"sexual-harassment-in-congress-it-cell-rahul-gandhi-silence-on-woman-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के आईटी सेल में यौन उत्पीड़न, महिला ने की शिकायत पर राहुल चुप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के आईटी सेल में यौन उत्पीड़न, महिला ने की शिकायत पर राहुल चुप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की एक पूर्व महिला कार्यकर्ता ने आईटी सेल में एक कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला कांग्रेस आईटी सेल की पूर्व सदस्य है और उसका आरोप है कि उसके सीनियर कर्मचारी ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया है कि इस घटना की शिकायत उसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से की थी लेकिन उसके लिखित चिट्ठी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि उसने कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना को भी मामले की जानकारी दी और कार्रवाई के लिए गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया। अब पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया में काम करने वाला चिराग पटनायक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसके हाथ को पकड़ता था और मोबाइल को लेने के बहाने छेड़छाड़ करता था। मौका लगते ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक कांग्रेस आईटी सेल में काम करने वाला चिराग अक्सर जबरदस्ती महिला के नजदीक आने की कोशिश करता था। जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी लेकिन कांग्रेस आईटी सेल में ऐसा कोई संगठन नहीं था जहां वो अपनी शिकायत कर सके। इसी के मद्देनजर उसने राहुल गांधी तक अपनी बात रखी। लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में पुलिस को मिली शिकायत के बाद नार्थ एवेन्यू थाने में छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज किया हुआ है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती कांग्रेस के सोशल मीडिया में काम करती है। उसने ई-मेल के द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को मामले की जनाकारी दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।