फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sex with robot is infidelity?

क्या रोबोट से सेक्स करना बेवफाई है?

Fri, 04 Nov 2016 02:05 PM IST
ब्रैंडन एंब्रोजिनो/ बीबीसी
ब्रैंडन एंब्रोजिनो/ बीबीसी Updated Fri, 04 Nov 2016 02:05 PM IST
sex with robot is infidelity?
- फोटो : hbo

कल्पना कीजिए की आप रातों रात अमीर हो गए। आपके पास बेपनाह दौलत आ गई। आपको एक ऐसी जगह पर वक्त बिताने का मौका मिला जहां किसी तरह के कायदे-कानून की पाबंदी नहीं है। यहां आप हर वो काम कर सकते हैं जो आपका दिल चाहता है।  अगर आपका दिल चाहता है कि आप किसी का कत्ल कर दें तो आप कर सकते हैं। अगर आपका दिल किसी की अस्मत तार-तार करने को चाहता है, तो, वो भी आप कर सकते हैं। 



यहां आपको कोई कुछ नहीं कहेगा। और मजेदार बात ये है कि कुछ लोगों को ही आपके इस बर्ताव के बारे में पता चलेगा। यही लोग आपकी हौसला अफजाई भी करेंगे। ये बातें सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होंगी। खैर चलिए अपनी इस बात में थोड़ी सी तब्दीली कर देते हैं। मान लीजिए इस मनमाने शहर में आपसे एक रोबोट के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने के लिए कहा जाता है। या आपसे किसी रोबोट को कत्ल करने को कहा जाए। या आपसे ये कहा जाए कि आप अपनी मनमानी सिर्फ रोबोट के साथ ही कर सकते हैं, किसी इंसान के साथ नहीं। क्या अब भी ये बात आप को अजीब लगती है?


इसी तरह के ख्याल को टीवी चैनल एचबीओ पर आने वाली नई सीरीज वेस्टवर्ल्ड में दिखाया गया है। ये ड्रामा एक तरह के मनोरंजन पार्क पर आधारित है जहां लोग मनोरंजन के लिए आते हैं और यहां हर वो काम कर सकते हैं जो उनका दिल चाहता है। लेकिन यहां मेजबान हैं रोबोट। इन रोबोट के प्रोग्रामर ने उन्हें आदेश दिया हुआ है कि जो भी उनकी दुनिया में जिस तरह के मनोरंजन के लिए आता है, तुम्हें उनकी ख्वाहिशों को पूरा करना है। उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट करना है। अगर वो आपके साथ हिंसा करते है तो भी आप पलट कर उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

विज्ञापन

जिस्मानी रिश्ते कायम करने के लिए एक वर्चुअल वर्ल्ड बना लिया है

sex with robot is infidelity?

इस प्रोग्राम के पायलट एपिसोड में पता चलता है कि इन रोबोट को बनाने वाले ने एक खास तरह की गड़बड़ कर दी है। जिसके तहत इस मेजबान रोबोट को कई बार अपने बीते कल की बहुत सी बातें याद रहती हैं। इसमें वो हिंसक मौतें और रेप भी शामिल हैं जो इस रोबोट ने की होती हैं। साथ ही अपने वजूद की सच्चाई जानने का शऊर भी पनपने लगता है। सेक्स या जिस्मानी रिश्ते होना सारी दुनिया के वजूद के लिए जरूरी। ये इंसान और जानवर सभी की जरूरत है। जैसे-जैसे इंसानी जिंदगी का तरीका बदला, उसने अपनी हर जरूरत की चीज के लिए कोई ना कोई मशीन या तकनीक ईजाद कर ली।

यहां तक कि जिस्मानी रिश्ते कायम करने के लिए भी उसने एक वर्चुअल वर्ल्ड बना लिया है। जहां उसे इस रिश्ते की हर वो लज्जत मिल सकती है जो उसे अपनी असली जिंदगी में मिल सकती है। किसी एक मर्द या औरत को सिर्फ अपने साथी के साथ ही जिस्मानी रिश्ता बननाना चाहिए। अगर किसी एक रिश्ते में रहते हुए वो किसी और के पास अपनी इस जरूरत को पूरा करने चला जाए तो उसे बेवफाई कहा जाता है। और ये बात किसी एक देश की नहीं है बल्कि इस मामले में सारी दुनिया की एक ही राय है।

अब ऐसे में अगर वर्चुअल वर्ल्ड में कोई मर्द अपनी इस जरूरत को पूरा कर रहा है तो क्या उसे भी बेवफाई कहा जाएगा। वेस्टवर्ल्ड में भी जो सेक्स किया जा रहा है वो खालिस डिजिटल है। लेकिन इसमें कई बार यौन हिंसा के निशान भी मिलते हैं। इसीलिए इस बात की आलोचना भी की जाती है कि इस सीरियल के जरिए यौन हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सीरियल में लोगन नाम का एक किरदार एक बुज़ुर्ग को सिर्फ इसलिए मारता है क्योंकि वो ऐसा कर सकता है। लोगन के किरदार की तुलना पंद्रह साल के उस लड़के से की जाती है जो मशहूर सीरियल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो में था। उसने इस सीरियल में एक वर्चुअल सेक्स वर्कर को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।

हालांकि टीवी स्क्रीन पर किसी तीन इंच के किरदार को मारना और बात है। लेकिन असल जिंदगी में किसी छह फुट के इंसान को मारना और बात है। लेकिन दोनों ही तरह की हिंसा को ये तर्क दे कर सही साबित कर दिया जाता है कि ये तो खेल है। वर्चुअल वर्ल्ड में अगर किसी रोबोट के साथ हम बिस्तर होना बेवफ़ाई नहीं हो सकती। ठीक उसी तरह इस वर्चअल वर्ल्ड में किसी का कत्ल करना जुर्म नहीं हो सकता।

किरदारों के साथ बुरे सुलूक के सीन भी खूब हैं

sex with robot is infidelity?

वेस्टवर्ल्ड में हिंसा भी खूब दिखाई जा रही है। किरदारों के साथ बुरे सुलूक के सीन भी खूब हैं। रोबोट के जहन में इस बर्बरता की कोई याद बाकी ना रह जाए इसके लिए हर रात इन रोबोट के जहन से ऐसे हरेक वाकिया मिटा दिया जाता है। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ मेजबान रोबोट के साथ जो बर्बरता होती है वो धीरे धीरे उनकी याद में स्टोर होती चली जाती है।

सामाजिक मनोवैज्ञानिक शैरी टर्कल तकनीक के साथ इंसान के रिश्तों का अध्ययन करती है। उनका कहना है भविष्य में रोबोट क्या करेंगे, कैसे होंगे, इससे ज़्यादा हमें ये इस बात की फिक्र होनी चाहिए कि हम मुस्तकबिल में किस किस्म के इंसान होंगे, और किस तरह के इंसान हम आज बनते जा रहे हैं। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में किसी के साथ कैसे रिश्ते बना रहे हैं, किसी के साथ हिंसा कर रहे हैं या हम कोई अश्लील वीडियो देख रहे हैं, या जो कुछ वीडयो गेम्स में देखते हैं उसका हम पर क्या असर होता है? इस बात का खयाल होना चाहिए।

ये समझने की जरूरत है कि आखिर वर्चुअल वर्ल्ड में रोबोट के साथ सेक्स करने के लिए लोग इतने पैसे क्यों खर्च करते हैं, क्यों यहां किसी के कत्ल या हिंसा को ये कह कर बचा लिया जाता है कि ये तो खेल है। जवाब बहुत सीधा और सरल है। दरअसल यहां आने वाले हर शख्स को अपने किरदार की वो झलक या पहचान मिलती है जैसा वो अपनी असल ज़िंदगी में हो सकता था। हालांकि, सिर्फ तीन एपिसोड के बाद ही एचबीओ के सीरियल वेस्टवर्ल्ड को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे हैं। मशीनों के साथ यौन संबंध में नैतिकता के सवाल उठ रहे हैं।

खेल के नाम पर दिखाई जा रही हिंसा के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन, सवाल ये भी है कि बहुत से इंसान ऐसा करने को राजी हैं। वो मशीनों के साथ सेक्स के लिए दिमागी तौर पर तैयार हैं। अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए वो रोबोट का कत्ल भी करने को राजी हैं। ये इंसान की मानसिकता को दर्शाता है। अब एचबीओ के सीरियल वेस्टवर्ल्ड पर चाहे जितने सवाल उठें। मगर इसमें बहुत से ऐसे सवालो के जवाब तलाशने की कोशिश हो रही है, जो हमारी कल्पनाओं से परे है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed