फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several women dead as speeding bus crashes into autorickshaw in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत, सात महिलाओं की मौत; झींगा फार्म में करती थीं मजदूरी

Sun, 14 May 2023 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 May 2023 10:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तल्लारेवु बाईपास रोड पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई जब राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने यानम की ओर जा रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
several women dead as speeding bus crashes into autorickshaw in Andhra Pradesh
काकीनाडा में बस और ऑटोरिक्शा की भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को हाइवे पर एक ऑटोरिक्शा और एक निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तल्लारेवु बाईपास रोड पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई जब राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने यानम की ओर जा रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया जबकि ऑटो रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार 14 महिला यात्रियों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले जा रहा था। ऑटो-रिक्शा में अधिकतम सात लोग ही होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सभी महिला यात्री काकीनाडा जिले के कोरिंगा गांव में एक निजी स्वामित्व वाले झींगा फार्म में काम करने वाली मजदूर थीं और यानम में अपने घरों को लौट रही थीं। सभी मृतक यानम के रहने वाले थे।


दुर्घटना में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे पड़े शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोरंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed