फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several tollywood actors including Parno Mitra, joined BJP

पश्चिम बंगाल: सिनेमा और टीवी जगत के कई कलाकार भाजपा में शामिल

Thu, 18 Jul 2019 08:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 18 Jul 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Several tollywood actors including Parno Mitra, joined BJP
भाजपा में शामिल हुए टॉलीवुड कलाकार - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नेता ही नहीं बड़ी संख्या में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कलाकार भी भाजपा से जु़ड़ रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पर्णो मित्रा सहित 12 कलाकार पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, राकेश सिन्हा, दिलीप घोष और संबित पात्रा भी मौजूद थे। जिन कलाकारों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें ऋषि कौशिक, कंचना मोइत्रा, रूपांजना मित्रा, रूपा भट्टाचार्जी, मोमिता चटर्जी प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घोष ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वालों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए यह जोखिम भरा है। यही कारण है कि भाजपा ने राज्य के बाहर इस समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों के साहस पर हम सभी को गर्व करना चाहिए। दिलीप घोष ने 12 कलाकारों का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा राज्य में तृणमूल कांग्रेस से सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत है और वह राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। हाल ही में हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी ने लोकसभा की 42 सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed