{"_id":"661772cc95c1ecdb4109e999","slug":"several-pilgrims-killed-as-bus-falls-in-ravine-in-balochistan-province-pakistan-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 17 की मौत; गृह मंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 17 की मौत; गृह मंत्री ने जताया शोक
Thu, 11 Apr 2024 10:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:52 AM IST
सार
गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि ईद के दिन बस दोपहर के दो बजे थट्टा से रवाना हुई और रात के आठ बजे हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के सीमावर्ती इलाके के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 38 घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार की है, सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर बलूचिस्तान के खुजदर जिले में मुस्लिम सुफी दरगाह शाह नूरानी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे।
यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह कराची से 200 किलोमीटर दूर है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि एक मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और बस खाई में गिर गई। सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के रहने वाले थे।
गृह मंत्री ने कहा, "ईद के दिन बस दोपहर के दो बजे थट्टा से रवाना हुई और रात के आठ बजे हादसा हुआ।" पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तान में खराब सड़के और जागरूकता की कमी अक्सर सड़क दुर्घटना का कारण बनती है।