फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several persons held and some cops suspended as bar operates past deadline in Pune Maharashtra news in hindi

Maharashtra: तय समय से ज्यादा देर तक बार खुला रखने के आरोप में आठ गिरफ्तार, चार पुलिसकर्मी भी निलंबित

Mon, 24 Jun 2024 12:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि एक इंस्पेक्टर, सहायक इंस्पेक्टर और दो बीट मार्शल को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। जब पुलिस से वीडियो में लोगों के हाथों में नशीली दवाओं जैसे पदार्थ देखे जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच जारी है। 

विज्ञापन
several persons held and some cops suspended as bar operates past deadline in Pune Maharashtra news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार को तय समय से ज्यादा देर तक खुला रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ चार पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक वीडियो के जारी होने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस वीडियो में पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज कॉलेज रोड पर स्थित एक बार में कुछ लोगों को नशीली दवाओं जैसे पदार्थ के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार, बार रविवार की सुबह पांच बजे तक खुला था। यहां तय समय से ज्यादा देर तक शराब बेचा गया। पुणे में रात के डेढ़ बजे तक बार और पब को खुला रखने की अनुमति है। 
विज्ञापन


वीडियो जारी होने के बाद की गई कार्रवाई
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, "हमने लिक्विड लेजर लाउंज (एल3) के मालिक और कर्मचारी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।" गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, महाराष्ट्र निषेध अधिनियम और रिगरेट और अन्य तंबाकु उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "एक इंस्पेक्टर, सहायक इंस्पेक्टर और दो बीट मार्शल को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है।" जब पुलिस से वीडियो में लोगों के हाथों में नशीली दवाओं जैसे पदार्थ देखे जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त को भी नार्कोटिक के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।" उन्होंने कहा, "सभी कॉलेजों, पब और होटलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए तलाशी ली जाए। पुलिस के जड़ तक जाकर देखना चाहिए कि शहर में नशा कैसे उपलब्ध हो रहा है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed