फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several killed as car rams into parked lorry in Keralam’s Thrissur

त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार: तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत; कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Sat, 05 Sep 2026 04:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Sep 2026 04:54 AM IST
सार

केरल के त्रिशूर में आधी रात को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तमिलनाडु नंबर की इस कार में सवार ये लोग कौन थे और हादसा कैसे हुआ? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Several killed as car rams into parked lorry in Keralam’s Thrissur
केरल में भीषण सड़क हादसा - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

केरल के मध्य हिस्से में स्थित त्रिशूर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हादसा कब और कैसे हुआ?
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। युवक जिस कार में सफर कर रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा यहां के पास कैपामंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ। ट्रक राजमार्ग पर खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया: वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा?

कार से शव कैसे निकाले गए?
स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी इसमें मदद की। बचाव अभियान के दौरान सभी युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।

क्या सभी मृतक तमिलनाडु के छात्र थे?
हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed