{"_id":"68f861eab15605f8c503ad4e","slug":"several-injured-in-bus-accident-in-tindivanam-tamil-nadu-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा: तेज बारिश के चलते तिंडिवनम में बस पलटी, पांच महिलाओं समेत 21 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा: तेज बारिश के चलते तिंडिवनम में बस पलटी, पांच महिलाओं समेत 21 यात्री घायल
Wed, 22 Oct 2025 10:17 AM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : एडोव
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के तिंडिवनम में बुधवार तड़के हुए एक हादसे में पांच महिलाओं समेत 21 लोग घायल हो गए। तेज बारिश के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार लोग हादसे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सरकारी बस पट्टुकोट्टई से चेन्नई जा रही थी। यह हादसा तिंडिवनम के जक्कमपट्टई के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। तिंडिवनम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, कुल 21 घायलों में से चार पुरुषों की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति का हाथ कट गया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, चालक जो हादसे में सुरक्षित बच गया, उसने मोड़ लेते समय गति कम नहीं की, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिसके चलते बस पलट गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने) और धारा 125 (लापरवाही या असावधानी से मानव जीवन को खतरे में डालने) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन