फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several houses set on fire after idol defaced at temple in Tripura news in hindi

Tripura: त्रिपुरा में रानीरबाजार के मंदिर में क्षतिग्रस्त मिली मूर्ति; लोगों ने 12 घरों-कुछ वाहनों में आग लगाई

Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

संपत्ति के नुकसान का आकलन होने के बाद पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज करेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Several houses set on fire after idol defaced at temple in Tripura news in hindi
त्रिपुरा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा के रानीरबाजार के एक मंदिर में मूर्ति से छेड़छाड़ करने पर कुछ अज्ञात लोगों ने 12 घरों और कुछ वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। गवाहों ने बताया कि भीड़ को देखकर लोग अपने-अपने घरों से भाग गए। 
विज्ञापन


सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनंत दास ने कहा, "रानीरबाजार में काली मां की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद रविवार की रात को कुछ बदमाशों ने 12 घरों में आग लगा दी। कुछ वाहनों और मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया।" फिलहाल इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके में तनाव कम करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पुलिस महानिदेशक, खुफिया, अनुराग धनखड़ और पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने क्षेत्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन


टिपरा मोथा सुप्रीमो ने जताई चिंता
संपत्ति के नुकसान का आकलन होने के बाद पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज करेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "रानीरबाजार के काइतुरबारी इलाके में कल रात की घटना एक चिंताजनक संकेत है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे कानून के शासन का पालन करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के कारण त्रिपुरा का हाल बेहाल
बता दें कि त्रिपुरा में 19 अगस्त से आई विनाशकारी बाढ़ के कारण 1.17 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ में अबतक 26 लोगों की मौत भी हो चुकी है। केंद्र ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।  पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed