{"_id":"66e6970f5ecc1b21d60fa087","slug":"several-died-in-road-accidents-in-odisha-police-investigation-news-in-hindi-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Road Accident: ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 11 घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Road Accident: ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 11 घायल; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Sun, 15 Sep 2024 01:43 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:43 PM IST
सार
एक अन्य हादसे में 13 लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार कार बारीपदा-लुलुंग रोड पर खासडीहा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल भी हुए हैं। बोलांगीर जिले के मढ़ियापाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर एक मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन में टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क पर खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। दोनों को बोलांगीर भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच कर दी है।
मयूरभंज जिले में शनिवार देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए। बारीपदा शहरके बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विकास मोहंता और 26 वर्षीय मीतू मोहंता के तौर पर की गई है।
एक अन्य हादसे में 13 लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार कार बारीपदा-लुलुंग रोड पर खासडीहा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान भुबन सिंग और जयंत सिंग के तौर पर की गई है। घायलों को पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। जिला पुलिस ने दो मामले दर्ज किए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।