कहर: सिलीगुड़ी में वायरल बुखार की चपेट में आ रहे पांच माह से कम उम्र के मासूम, 70 बच्चे अस्पताल में भर्ती
यूपी-बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में अब वायरल बुखार कहर बनकर टूट रहा है। सिलीगुड़ी में इसकी चपेट में आने से 70 बच्चे बीमार हो गए हैं । सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सबसे हैरानी की बात है कि पांच महीने से कम उम्र के बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में कोरोना का कहर भले ही कम हो गया है, लेकिन वायरल बुखार तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सिलीगुड़ी में पांच महीने से कम उम्र के मासूम वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में 70 बच्चे इस समय भर्ती हैं। बच्चों में तेज बुखार और श्वास लेने में दिक्कत आ रही हैं।
शिशु रोग के वरिष्ठ डॉक्टर सुबीर भौमिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पांच महीने से कम उम्र के बच्चे अस्पताल में ज्यादा पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चों में तेज बुखार और उल्टी की शिकायतें मिल रही हैं। डॉक्टर भौमिक ने बताया कि जिले में वायरल बुखार तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।
West Bengal | Several children, suffering from fever & respiratory problems, have been admitted in Siliguri District Hospital
विज्ञापन विज्ञापन
About 70 children have been admitted in pediatric wards. Most of them are below 5 months old: Dr Subir Bhowmick, Pediatrician, Siliguri Dist Hospital pic.twitter.com/JxJBNt3DF7— ANI (@ANI) September 14, 2021