फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seventh standard student of nagpur filed for four patent in road safety

सातवीं कक्षा के छात्र ने किया चार पेटेंट का आवेदन, सड़क दुर्घटना रोकने में होंगे मददगार

Sun, 28 Jul 2019 07:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 28 Jul 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
seventh standard student of nagpur filed for four patent in road safety
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने सड़क दुर्घटना और वाहनों की चोरी रोकने के लिए कुछ ऐप तैयार किए हैं। वह अभी बमुश्किल 12 साल का है लेकिन अब तक पेटेंट के लिए चार आवेदन कर चुका है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के इस प्रतिभावान छात्र बीएस रेवंत नम्बुरि से मुलाकात की और प्रस्तुति को देखा। गडकरी ने उसकी प्रौद्योगिकी को इस्तेमाल में लाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि इन ऐप को अभी तकनीकी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


रेवंत नागपुर के माउंट लिटेरा जी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। उसने यातायात के नियमों के उल्लंघन पर पल पल की तत्काल निगरानी के लिए ऐप तैयार किये हैं। ऐप में सीटबेल्ट सेंसर, ब्रीथेलाइजर, हर्ट रेट एनालाइजर और सीपीयू शामिल है जो सूचनाओं को जमा करता है और प्राधिकरणों को सावधान करता है। दूसरा ऐप क्यूआर कोड पर आधारित है और बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के कहीं भी डेटा या दस्तावेज का प्रिंट निकालने की सुविधा देता है। एक अन्य पेटेंट वाहनों की चोरी रोकने से संबंधित है। यह एक स्मार्ट की, पहले से लगे सिम कार्ड का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


रेवंत ने कहा, उसकी प्रौद्योगिकी वृहद स्तर पर लोगों को फायदा पहुंचा सके, यही सोचकर पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है ताकि इन्हें सरकार या किसी निजी निकाय को हस्तांतरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed