फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven types of crimes will now be online FIR, soon will be the portal

अब सात तरह के अपराधों की होगी ऑनलाइन एफआईआर

Wed, 03 Oct 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Seven types of crimes will now be online FIR, soon will be the portal

केंद्र सरकार जल्द ही नागरिक केंद्रित पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। इससे लोगों को सात तरह के अपराधों और संबंधित सेवाओं की शिकायतें और एफआईआर ऑनलाइन ही दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। साथ ही पोर्टल से लोग घरेलू सहायकों, ड्राइवर, किरायेदारों के पूर्व में हुए सत्यापन की जानकारी भी ले सकेंगे। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। 

विज्ञापन


इस वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर एफआईआर के अलावा कर्मचारियों, नर्सों और किरायेदारों का सत्यापन, सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति, खोया पाया सामान और वाहन चोरी की शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य आपराधिक जांच को नागरिकों के अनुकूल बनाना है। इसके जरिये लोगों की शिकायतों और अनुरोध को बिना समय गंवाए राज्य और केंद्र शासित पुलिस को भेजा जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


ई मेल से मिलेगी जानकारी 

अधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के निजता की रक्षा के लिए केवल अधिकृत पुलिस अधिकारियों को ही क्राइम डाटा और रिपोर्ट खोजने का अधिकार होगा। नागरिक को ई मेल के माध्यम से ही आपराधिक पूर्ववर्ती सत्यापन सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर 

प्रधानमंत्री ने 2014 में गुवाहाटी में पुलिस प्रमुखों की सालाना सम्मेलन में स्मार्ट पुलिस की अवधारणा पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐसी पुलिस फोर्स चाहते हैं जो देश की कानून व्यवस्था का कुशलतापूर्वक ध्यान रख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed