फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven teachers from Northeast selected for National Teacher Award

National Teacher Award 2022: पूर्वोत्तर के सात शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रपति देंगी अवार्ड

Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
Jeet Kumar एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

पूर्वोत्तर भारत के सात चयनित शिक्षकों में सिक्किम के दो और मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और असम के एक-एक शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
Seven teachers from Northeast selected for National Teacher Award
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (2022) के लिए पूर्वोत्तर के सात शिक्षकों का चयन हुआ है। इस पुरस्कार के लिए देश भर से कुल 46 शिक्षकों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर चयनित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत के सात चयनित शिक्षकों में सिक्किम के दो और मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और असम के एक-एक शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जाता है। बयान में कहा गया है कि शिक्षकों का चयन एक पारदर्शी और ऑनलाइन तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed