फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven railway employees suspended in related to Balasore train accident

Balasore Train Accident: ट्रेन हादसे के बाद रेलवे लगातार कर रहा कार्रवाई, संस्पेंड किए गए सात कर्मचारी

Wed, 12 Jul 2023 05:30 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

रेलवे ने अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए रेलवे के तीन कर्मचारियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Seven railway employees suspended in related to Balasore train accident
ओडिसा ट्रेन हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हादसे में 293 लोग मारे गए थे और 1,200 से अधिक घायल हो गए। इसके बाद सरकार ने जांच बैठाई कि कमी कहां थी ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके। इसके बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए रेलवे के तीन कर्मचारियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


अगर अधिकारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर अधिकारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था। रेलवे ने अब तक सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें तीन कर्मचारी वो भी शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। नियमों के मुताबिक, 24 घंटे के लिए गिरफ्तार किए गए कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने तीन कर्मियों को चार दिन की रिमांड पर लिया
इससे पहले, सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार से सीबीआई ने चार दिन की और रिमांड पर लिया है। तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को उनकी पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद यहां सीबीआई की नामित अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, दक्षिण पूर्वी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा की गई जांच से पता चला कि स्टेशन के उत्तरी सिग्नल गुमटी पर सिग्नलिंग सर्किट में छेड़छाड़ के कारण दुर्घटना हुई थी। हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को दूसरी लाइन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों पर पलट गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed