फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven people including five women injured in car accident in mumbai

Mumbai: हाइवे पर दो वाहनों से टकराई कार, पांच महिलाएं समेत सात घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Jun 2022 02:37 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 02:37 AM IST
सार

हादसे की जानकारी देते हुए खेरवाड़ी थाने के अधिकारी ने बताया कि कार चलाने वाले ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया इस कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन
Seven people including five women injured in car accident in mumbai
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई, इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ा और एंबुलेंस से जा टकराई। इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे की जानकारी देते हुए खेरवाड़ी थाने के अधिकारी ने बताया कि कार चलाने वाले ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया इस कारण यह घटना हुई। कार सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से अनियंत्रित हो गई। वहीं इस दौरान कार ने एक अन्य कार और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लक्जरी कार में सवार दो महिलाओं सहित तीन और दूसरी कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एम्बुलेंस के चालक को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि एम्बुलेंस चालक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, लग्जरी कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 279 (रैश ड्राइविंग) और 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed