फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SEVEN MONTH OLD BABY KILLED IN JHARKHAND

पिता बनने की चाह में 7 महीने की मासूम की चढ़ाई बलि

Fri, 02 Jun 2017 08:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
SEVEN MONTH OLD BABY KILLED IN JHARKHAND

झारखंड में एक व्यक्ति ने तांत्रिक की मदद से कथित तौर पर एक सात माह की बच्ची की बलि दे दी। सिरायकेल-खर्सवान जिले के रहने वाले इस व्यक्ति ने खुद का बच्चा होने की चाह में एक मासूम की बलि दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि इस मामले में भदोही कालिंदी नाम के एक व्यक्ति समेत तांत्रिक कर्मू की गिरफ्तारी की गई है। भदोही जोकि पेशे से एक सपेरा था, उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं था। जिसके बाद भदोही ने बच्चे की चाह में भगवान को खुश करने के लिए एक सात महीने के मासूम बच्चे की बलि दे दी। 
विज्ञापन


यह घटना 26 मई को घटी जब भदोही और कर्मू ने अपने पड़ोस में रहने वाले सुभाष गोपे की सात माह की बच्ची का रात में सोने के दौरान अपहरण कर लिया। जिसके बाद दोनों उसे तिरुलदीह नदी के किनारे बने श्मशान घाट ले गए जहां उसकी बलि दे दी। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed