{"_id":"5bc6e678bdec226951769d16","slug":"seven-men-from-bihar-attacked-for-wearing-lungi-in-vadodara-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 'लुंगी' पहने बिहार के 7 लोगों पर हमला, बाइक जलाई, शहर छोड़ने की दी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: 'लुंगी' पहने बिहार के 7 लोगों पर हमला, बाइक जलाई, शहर छोड़ने की दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
gujarat violence 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार और वहां की पुलिस दावे कर रही है कि उत्तर भारतीयों पर हमले थम गए हैं, लेकिन सच तो ये है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर वहां अभी भी हमले हो रहे हैं। ताजा मामला वडोदरा का है, जहां सोमवार की शाम एक सिविल इंजीनियर और 6 प्लंबरों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जिससे वो घायल हो गए।
विज्ञापन
ये सभी लोग बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे पीड़ितों के मूल निवास स्थान का कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे तीन आरोपी हैं, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कीयूर परमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिविल इंजीनियर शत्रुघ्न यादव और उनके साथ 6 प्लंबर वडोदरा नगर निगम के एक प्राथमिक स्कूल के कंसट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। सोमवार की शाम जब वो सभी निर्माणाधीन इमारत के पास बैठे हुए थे, तभी वहां कीयूर परमार समेत कुल तीन स्थानीय लोग आए और उनसे उनके पहनावे को लेकर पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
दरअसल, उस समय शत्रुघ्न यादव और बाकी लोग 'लुंगी' पहने हुए थे। पूछताछ के बाद यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया और तीनों आरोपी उनसे मारपीट करने लगे। यादव ने बताया कि इस हमले में सभी सातों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बाद में यादव ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते वो सभी प्रवासियों को शहर छोड़ देने की धमकी दे गए।
इसके बाद शत्रुघ्न यादव समेत सभी लोग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने समा पुलिस थाने चले गए। जब वह वहां से लौटे तो शत्रुघ्न यादव की बाइक, जो उन्हें कॉन्ट्रैक्टर ने दी थी, वो जली हुई अवस्था में मिली। साथ ही वहां रखी दो कुर्सियां भी जली हुईं थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत में रह रहे कॉन्ट्रैक्टर मयूर पटेल भी वडोदरा लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि हमले के कारणों के बारे कुछ कह पाना अभी मुश्किल है, लेकिन अगर 'लुंगी' पहने होने की वजह से उनपर हमला हुआ है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाइक और प्लास्टिक का कुर्सियां जलाने के अलावा वहां काम कर रहे करीब 30-40 मजदूरों को भी धमकाया है। आरोपियों ने धमकी दी है कि वो अपना मुंह बंद रखें, वरना बाइक की तरह ही उन्हें भी जला दिया जाएगा। इस धमकी के बाद मजदूर दहशत में हैं।
एक पुलिस अधिकारी पीडी परमार ने कहा, 'हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह मामला प्रवासियों के खिलाफ हिंसा का नहीं है। हम अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'