फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven Killed, Over 15 Lakh Affected As Flood Situation Worsens In Assam

बिहार में भारी बारिश, असम के 25 जिलों में बाढ़, 14 लाख लोग प्रभावित, अब तक सात की मौत

Sun, 14 Jul 2019 06:34 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 14 Jul 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Seven Killed, Over 15 Lakh Affected As Flood Situation Worsens In Assam
assam - फोटो : ANI

असम में लगातार जारी बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के 25 जिलों में 14 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। शनिवार को तीन और लोगों की मौत के साथ ही बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में नौ लोग जान गवां चुके हैं। इस बीच, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हालात की जानकारी दी। शाह ने एनडीआरएफ सहित सभी एजेंसियों को बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोनोवाल ने बताया कि निगरानी और हालात से निपटने के लिए सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। राज्य में 14 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे बुरी स्थिति बारापेटा जिले की है जहां 5.22 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। एनडीआरएफ और एडीआरएफ ने चौबीस घंटे में 848 लोगों को सुरक्षित बचाया है। राज्य सरकार के मुताबिक 2,168 गांव डूब चुके हैं और 51 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल तबाह हुई है। 21 जिलों में 234 राहत केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

गृह मंत्री ने ली बैठक, हाई अलर्ट

असम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर और बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैठक ली। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि एनडीआरएफ सहित अन्य एजेंसियों और अधिकारियों को किसी भी हालात से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। गृह मंत्री ने राज्यों को हर मदद मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित राज्यों में एनडीआरएफ की 73 से ज्यादा टीमें तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर टीमें बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

बिहार- नेपाल में भारी बारिश, कोसी बैराज के 41 गेट खोले

Seven Killed, Over 15 Lakh Affected As Flood Situation Worsens In Assam

उत्तर बिहार व सीमावर्ती नेपाल में पांच दिन से हो रही बारिश के कारण आधा दर्जन जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेपाल में नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। शनिवार को कोसी बैराज के 56 में से 41 गेट खोलने पड़े। इससे बिहार में हालात और बिगड़ने की आशंका है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से शनिवार शाम तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार के प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्याय अमृत ने बताया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया और फारबिसगंज में बाढ़ का खतरा है। गंगा, गंडक और सोन नदी में पानी उफान पर है।

मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मधुबनी के जयनगर प्रखंड में कमला नदी का पानी पुल के ऊपर बहने पर उसे बंद कर दिया गया। बागमती नदी का का तटबंध टूटने से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। हजारों हेक्टेयर फसल तबाह हो गई। मधुबनी के सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद कर दी गई है। शिक्षण संस्थान 20 जुलाई तक बंद रहेंगे। मोतीहारी में धारा 144 लागू है।

दार्जिलिंग-सिक्किम से सिलीगुड़ी के बीच सड़क बंद

कोलकाता। भारी बारिश से उत्तर बंगाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के चलते दार्जिलिंग और सिक्किम से सिलीगुड़ी के बीच नेशनल हाईवे-10 ठप हो गया है। पटरियां धंसने और जलदापाड़ा अभयारण्य में पानी भरने से न्यू जलपाईगुड़ी से अलीपुरदुआर के बीच ट्रेन बंद कर दी गई हैं। ट्रेनों को कूचबिहार होकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed