फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven governor-appointed MLCs sworn in ahead of Maharashtra polls announcement, news in hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सात MLC ने ली शपथ, राज्यपाल की तरफ की गई थी नियुक्ति

Tue, 15 Oct 2024 02:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 02:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने 12 में से सात नामों को मंजूरी दी और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मंजूरी प्राप्त की। उनकी मंजूरी के साथ, राज्य सरकार ने विधान भवन में अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। हालांकि शेष पांच पद खाली रह गए हैं। 

विज्ञापन
Seven governor-appointed MLCs sworn in ahead of Maharashtra polls announcement, news in hindi
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : mls.org.in/

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से कुछ घंटे पहले राज्यपाल की तरफ से नियुक्त राज्य विधान परिषद के सात सदस्यों को मंगलवार को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन सात नए एमएलसी में से भाजपा ने तीन को मनोनीत किया है, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी के दो-दो सदस्य हैं। 
विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल ने 12 में से सात नामों को दी मंजूरी
महाराष्ट्र में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने 12 में से सात नामों को मंजूरी दी और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मंजूरी प्राप्त की। उनकी मंजूरी के साथ, राज्य सरकार ने विधान भवन में अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। हालांकि शेष पांच पद खाली रह गए हैं। 
विज्ञापन


किस पार्टी ने किसे किया नामित?
सीएम एकनाथ शिंदे ने पूर्व लोकसभा सांसद हेमंत पाटिल और पूर्व एमएलसी मनीषा कायंडे को फिर से नियुक्त किया, जबकि भाजपा ने धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज राठौड़, चित्रा वाघ और विक्रांत पाटिल को चुना। बता दें कि राठौड़ गोर बंजारा समुदाय के एक प्रमुख संगठन, वाशिम स्थित पोहरादेवी संस्थान के प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ सप्ताह पहले इसी मंदिर में दर्शन किए थे। जबकि वाघ भगवा पार्टी की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं और विक्रांत पाटिल राज्य महासचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से करीब दो दशक तक जुड़ी रहीं चित्रा वाघ पर 2016 में उनके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वह 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। मई 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके पति को रिश्वतखोरी के आरोपों से बरी कर दिया।


एनसीपी अजित गुट ने इन्हें किया नामित
राकांपा ने राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल और सांगली, मिराज कुपवाड़ नगर निगम के पूर्व मेयर इदरीस नाइकवाड़ी को एमएलसी पदों के लिए चुना। इससे पहले दिन में राज्य सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि सात एमएलसी की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed