फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Seven girls have gone missing from a shelter home in Mokama

बिहार : मोकामा शेल्टर होम से फरार हुईं 7 लड़कियां, प्रशासन में हड़कंप

Sat, 23 Feb 2019 03:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Feb 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Seven girls have gone missing from a shelter home in Mokama
shelter home in Mokama - फोटो : ANI

बिहार के पटना से सटे मोकामा के शेल्टर होम में रह रहीं सात लड़कियों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिनमें से पांच लड़कियां मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की पीड़िता हैं। फरार लड़कियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। इस घटना के बाद से बिहार में एक बार फिर से सुधार गृह की सुरक्षा में खामी देखी गई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पहली नजर में नाजरथ सोसायटी द्वारा संचालित एनजीओ की लापरवाही दिख रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब दो बजे लड़कियां ग्रिल काटकर फरार हुई हैं। ग्रामीण एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी व डीएम भी मामले की जांच को पहुंचे। फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी मामले में कुछ बोलने से बच रहा है। वैसे मुख्य सचिव ने कहा है कि जल्द ही फरार लड़कियां बरामद कर ली जाएंगी। सीआईडी के एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। पूरे राज्य में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। पटना के एसपी कुमार रवि ने कहा है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

इधर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेल्टर होम प्रकरण को लेकर एक बार फिर से बिहार सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की बची सात गवाह लड़कियों को भी गायब किया गया। सत्ता शीर्ष पर बैठे किस शख्स को बचाने की साजिश हो रही है। पीड़ित लड़कियां अभी भी क्यों सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed