{"_id":"5d0580238ebc3e0d7b79d23a","slug":"seven-died-due-to-suffocation-of-vadodara-hotel-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: वडोदरा के होटल का सीवर साफ करने के दौरान दम घुटने से सात की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: वडोदरा के होटल का सीवर साफ करने के दौरान दम घुटने से सात की मौत
Sun, 16 Jun 2019 05:02 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा में होटल के सीवर को साफ करने उतरे चार सफाईकर्मियों समेत सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना डभोई तहसील के फर्तीकुई गांव के दर्शन होटल में आधी रात के करीब हुआ। हादसे में मरने वालों में होटल के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। हादसे के बाद से होटल का मालिक फरार है।
जिलाधिकारी किरण झावेरी ने शनिवार को बताया कि होटल प्रबंधन ने चार सफाईकर्मियों को मेनहोल साफ करने के लिए बुलाया था। एक सफाईकर्मी जब मेनहोल से बाहर नहीं आया तो बाकी लोग उसे देखने अंदर गए। इस दौरान जहरीली गैस से सभी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और स्थानीय निकाय के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया।
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मेनहोल से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों सफाईकर्मी पड़ोस के थुवावी गांव के रहने वाले थे। मेनहोल में उतरे सभी सात लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बीच, गुजरात सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। सरकार ने होटल मालिक इस्माइल बोरानिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।