फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven arrested including a teenager for forcibly removing hijab from a woman in Vellore know the whole matter

Tamil Nadu: वेल्लोर में महिला से जबरन उतरवाया हिजाब, किशोर समेत सात गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Mar 2023 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि महिला को हिजाब उतारने के लिए मजबूर करने वाले गिरोह में शामिल 17 वर्षीय युवक को सरकारी आवास भेज दिया गया। वहीं अन्य लोगों इमरान बाशा (22), अशरफ बाशा (20), मोहम्मद फैजल (23), संतोष (23), इब्राहिम बाशा (24), और प्रशांत (20) को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
 

विज्ञापन
Seven arrested including a teenager for forcibly removing hijab from a woman in Vellore know the whole matter
हिजाब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तमिलनाडु के वेल्लोर में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को हिजाब उतारने के लिए मजबूर करने के मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में यहां पुलिस ने एक किशोर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना वेल्लोर किला परिसर में हुई जहां महिला एक व्यक्ति के साथ घूमने आई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सातों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला को हिजाब उतारने के लिए मजबूर करने वाले गिरोह में शामिल 17 वर्षीय युवक को सरकारी आवास भेज दिया गया। वहीं अन्य लोगों इमरान बाशा (22), अशरफ बाशा (20), मोहम्मद फैजल (23), संतोष (23), इब्राहिम बाशा (24), और प्रशांत (20) को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं। वेल्लोर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 22 मार्च को एक महिला और पुरुष वेल्लोर किला गए थे। वहां उनकी सहमति के बिना उनका वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जोड़े का आरोपी व्यक्तियों की ओर से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी जोड़े से उनका नाम पूछते नजर आ रहे हैं। जब उस व्यक्ति ने अपना नाम बताया और उसकी पहचान एक हिंदू के रूप में हुई, तो आरोपियों ने सवाल किया कि हिजाब पहनने वाली महिलाएं एक हिंदू पुरुष के साथ कैसे घूम सकती हैं।  


वेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक एस राजेश कन्नन ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है। यह जांच के दौरान पता चलेगा और चार्जशीट में इसका उल्लेख किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किले में पुलिस सहायता बूथ को स्थायी बनाया जाएगा। साथ ही पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर जनता के लाभ के लिए बूथ पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किले पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed