{"_id":"5ea7804d8ebc3e909664fc2e","slug":"serum-institute-of-india-to-begin-oxford-s-covid-19-vaccine-manufacturing-from-next-month-without-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ट्रायल वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से, भारत में एक हजार रुपये हो सकती है कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिना ट्रायल वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से, भारत में एक हजार रुपये हो सकती है कीमत
Tue, 28 Apr 2020 06:31 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी मई-जून में कोरोना के इलाज के लिए एक वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल और उत्पादन एक साथ शुरू कर सकती है। कंपनी इस वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित प्लांट से शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक, 'देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिना ट्रायल उत्पादन का जोखिम लिया जा रहा है। ट्रायल सफल रहा तो दवा सितंबर-अक्तूबर के बीच में उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन को कंपनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाएगी।
विज्ञापन
दवा कंपनी सीरम दुनियाभर में सबसे अधिक टीके और उसके डोज बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया, मई से भारत में ट्रायल शुरू कर देने की उम्मीद है। भारत में एक हजार रुपए की कीमत हो सकती है।
विज्ञापन