Corona: SII ने कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू किया; वयस्कों से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लगवाने की अपील
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए थे। यह 223 दिनों में सबसे ज्यादा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है। सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि 90 दिनों में 6-7 मिलियन खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल कोवोवैक्स वैक्सीन की छह मिलियन बूस्टर खुराक उपलब्ध हैं। वयस्कों को मास्क लगाने और बूस्टर शॉट लेने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- Corona Alert: आम सर्दी-बुखार जैसा रह जाएगा कोरोना संक्रमण! अगले 10 दिनों तक बढ़ेंगे केस, फिर आने लगेगी गिरावट
पूनावाला ने टीके का उत्पादन फिर से शुरू करने को लेकर कहा कि सिर्फ एहतियात के तौर पर हमने यह कदम उठाया है। अगर लोग चाहें तो उनके पास कोविशील्ड के रूप में एक विकल्प हो। कंपनी ने दिसंबर 2021 में कोविशील्ड टीके का उत्पादन बंद कर दिया था। एसआईआई ने कोविशील्ड का उत्पादन ऐसे समय में फिर से शुरू किया है, जब देश में संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए थे। यह 223 दिनों में सबसे ज्यादा है। देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 40,215 हो गई है। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में कोविड के एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई है।
कोरोना वैक्सीन की कमी से जुड़ी खबरों पर पूनावाला ने कहा कि यह कहना गलत है कि कोई भंडार नहीं है। लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है। दूसरी ओर टीके की मांग नहीं है। बूस्टर खुराक के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए पूनावाला कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए, बुजुर्गों को एहतियाती खुराक लेनी चाहिए। लोगों को टीके के लिए 225 रुपये और इसे लगाने के शुल्क के रूप में 150 या 200 रुपये अदा करने होंगे।