फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute Chairman Cyrus Poonawala announced vaccine will be effective against all four dengue strains

Serum: सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन साइरस पूनावाला का एलान, डेंगू के सभी चार स्ट्रेन के खिलाफ कारगर होगा टीका

Thu, 31 Aug 2023 04:32 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 04:32 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में डेंगू के हर साल 10 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आते हैं और इसमें भी मरीजों की बड़ी संख्या अफ्रीका और एशिया के देशों से है।

विज्ञापन
Serum Institute Chairman Cyrus Poonawala announced vaccine will be effective against all four dengue strains
भारतीय सीरम संस्थान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने डेंगू को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने बुधवार को घोषणा की कि कंपनी एक साल के अंदर डेंगू का टीका ले आएगी।

विज्ञापन

पूनावाला ने कहा, इस नई वैक्सीन की अफ्रीकी देशों और भारत में बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि यहां हर साल लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। एक साल के अंदर हम डेंगू का इलाज और टीका विकसित कर लेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट लंबे समय से डेंगू के टीके पर काम कर रहा है और इससे संबंधित कई परीक्षण पहले किए जा चुके हैं। पूनावाल ने कहा कि डेंगू का जो टीका विकसित किया जा रहा है वह इस वायरस के सभी चार स्ट्रेन पर कारगर होगा। दरअसल इस बीमारी के चार स्ट्रेन होने के कारण ही टीका विकसित होने में इतना वक्त लग रहा है। अगर वायरस का एक ही स्ट्रेन हो तो टीका विकसित करना आसान होता है। पिछले दिनों सीरम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आया था कि वयस्कों में डेंगू के टीके की एक खुराक सुरक्षित और अच्छी तरह से वहनीय थी। इसे और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।  

विज्ञापन

हर साल 10 करोड़ से ज्यादा मामले
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में डेंगू के हर साल 10 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आते हैं और इसमें भी मरीजों की बड़ी संख्या अफ्रीका और एशिया के देशों से है। भारत में बरसात के हर सीजन में डेंगू के मामलों में उछाल देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी से गठजोड़
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट टीका विकसित करने के लिए जो तकनीक इस्तेमाल कर रहा है उसके लिए उसने अमेरिका स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी विस्टेरा के साथ गठजोड़ किया है। टीका के क्लिनिकल परीक्षण पूरे होने के बाद इसे जल्द से जल्द बाजार में लाने का प्रयास किया जाएगा। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि टीके को बाजार में लाने के लिए जल्द कदम उठाए जा सकते हैं। देश में दवा के प्रसार के लिए औषधि नियामक व अन्य सरकारी विभागों से फास्ट ट्रैक मंजूरी लेने का भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed