लालू को एक दिन की राहत, अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगा सजा का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले में सजा सुजाए जाने में एक दिन की राहत और मिल गई है, कोर्ट ने उनकी सजा पर फैसला शनिवार तक के लिए टाल दिया है। खास बात ये है कि सीबीआई की विशेष अदालत लालू को अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाएगी, इससे लालू को सजा के दिन कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ेंः चारा घोटाला: लालू ने CBI कोर्ट से की कम-से-कम सजा की मांग, खराब सेहत का दिया हवाला
माना जा रहा है कि जज ने यह फैसला लालू समर्थकों की नारेबाजी और हंगामे की आशंका को देखते हुए लिया है, जो सजा सुनाए जाने के बाद सामने आ सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर जज ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ही लालू को सजा सुनाने का निर्णय किया है।
हालांकि इससे पहले लालू यादव ने इच्छा जताई थी कि वह अदालत में आकर ही अपना फैसला सुनना चाहते हैं, उन्होंने कोर्ट को आश्वासन भी दिया था कि उनके समर्थक नारेबाजी और हंगामा नहीं करेंगे इसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं।
लेकिन आज लालू यादव के वकील चित्तरंजन सिन्हा ने जानकारी दी कि कल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर दो बजे उन्हें सजा सुनाई जाएगी। इस दौरान लालू रांची जेल में ही रहेंगे और वहीं से उनकी सुनवाई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
जज ने किया था खुलासा, लालू समर्थक कर रहे हैं फोन
बता दें कि गुरुवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि लालू के कई समर्थक उन्हें फोन कर रहे हैं, हालांकि जज ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह कानून के अनुसार काम करेंगे।
जज ने यह बात उस समय कही जब गुरुवार को लालू यादव सजा सुनने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान जज ने बातचीत के दौरान उनसे कहा कि "आपके समर्थन में कुछ लोग उन्हें फोन कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रहिए मैं कानून के अनुसार अपना काम करूंगा।"
हालांकि जज ने यह बात बहुत हल्के मूड़ में कही थी, इसी दौरान लालू ने उनसे कहा कि जज साहब जेल में ठंड बहुत लगती है इस पर जज का जवाब था कि तबला बजाइये इससे ठंड नहीं लगेगी। जज के इस जवाब पर कोर्ट रूम ठहाकों से गूंज उठा।
बता दें कि रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे हैं। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को लालू यादव समेत 16 आरोपियों को देवघर कोषागार से अवैध रूप से फंड निकालने के मामले में दोषी करार दिया गया था।