{"_id":"584fabcc4f1c1bf05c649849","slug":"senior-rbi-official-arrested-in-bengaluru-for-converting-rs-1-5-crore-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.5 करोड़ के नोट बदलने के आरोप में आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1.5 करोड़ के नोट बदलने के आरोप में आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने बेंगलुरु में कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में आरबीआई के एक वरिष्ट अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई
विज्ञापन
ने इन लोगों से करीब 17 लाख कैश भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बेंगलुरु में आरबीआई शाखा में सीनियर स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात के
विज्ञापन
माइकल को कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया।
इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरबीआई सूत्रों के मुताबिक ये लोग दलालों के साथ मिलकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहे थे। सीबीआई ने इन लोगों को एसबीआई मैसूर में 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन