फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry says Manpreet Vohra appointed as High Commissioner of India to Australia

विदेश मंत्रालय : मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

Mon, 01 Mar 2021 02:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 01 Mar 2021 02:29 PM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मनप्रीत वोहरा ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए 25 अप्रैल, 2021 को कैनबरा पहुंचे।

विज्ञापन
Foreign Ministry says Manpreet Vohra appointed as High Commissioner of India to Australia
Manpreet Vohra - फोटो : twitter

विस्तार

विज्ञापन

वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को नाउरू में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मनप्रीत वोहरा ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए 25 अप्रैल, 2021 को कैनबरा पहुंचे। वह मैक्सिको में भारत के राजदूत और बेलीज में उच्चायुक्त (2019-21), अफगानिस्तान में राजदूत (2016-18) और पेरू और बोलीविया में राजदूत (2011-15) थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले, वह पाकिस्तान और नैरोबी में उप उच्चायुक्त थे, जहां वे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र-आवास में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि भी थे। इससे पहले, उन्होंने हांगकांग, चीन, मंगोलिया और ब्रिटेन में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया।


वोहरा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत-आस्ट्रेलिया के संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और खास तौर पर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed