फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader writes to Mukherjee not to go to the RSS conference

आरएसएस सम्मेलन में ना जाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मुखर्जी को लिखा पत्र

Wed, 30 May 2018 08:46 PM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 30 May 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader writes to Mukherjee not to go to the RSS conference
pranab mukherjee
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथाला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिख आरएसएस के कार्यक्रम में ना जाने का आग्रह किया है। मुखर्जी 7 जून को नागपुर में होने वाले आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


मुखर्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। आगामी 7 जून को उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में संघ स्वयंसेवकों के लिए आयोजित होने वाले संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुखर्जी द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसी संबंध में कांग्रेस नेता ने उनसे अपील की है। 
विज्ञापन


केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता चेन्नीथाला ने पत्र में लिखा है कि कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करके मुखर्जी ने धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के देश को चौंका दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस देश को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है और मौजूदा सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed