फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Ahmed Patel son Faisal and son-in-law Irfan Siddiqui on ED radar

लोन फ्रॉड मामले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे और दामाद पर ED का शिकंजा

Fri, 29 Dec 2017 12:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Ahmed Patel son Faisal and son-in-law Irfan Siddiqui on ED radar
अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बेटा और दामाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  की रडार पर हैं। उनके बेटे फैजल पटेल और दामाद इरफान सिद्दीकी का नाम मनी लॉड्रिंग के एक मामले में सामने आया है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि संदेसरा ग्रुप के एक अधिकारी ने जांच के दौरान 500 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड के मामले में अहमद पटेल के बेटे और दामाद का नाम लिया है। 

विज्ञापन
 

ई़डी के सूत्रों के मुताबिक संदेसरा ग्रुप के एग्जिक्यूटिव सुनील यादव ने ईडी को दिए गए लिखित बयान में आरोप लगाया है कि इस ग्रुप के मालिक चेतन संदेसरा और उनके सहयोगी गगन धवन ने सिद्दीकी को कैश दिया था। यादव ने ईडी को यह भी बताया कि उन्होंने फैजल पटेल के ड्राइवर को कैश दिया था  इन पैसों को चेतन संदेसरा की तरफ से अहमद पटेल के बेटे को दिया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने अपने बयान में यह भी लिखा है कि चेतन संदेसरा अहमद पटेल के घर दिल्ली स्थित घर जाया करते थे और संदेसरा इसे हेडक्वॉर्टर 23 बताते थे। जबकि अहमद पटेल के दामाद सिद्दीकी को  जे-2 और बेटा पटेल को जे-1 बुलाते थे। 


पढ़ें:  राज्यसभा में अगले हफ्ते पेश होगा तीन तलाक बिल, सरकार की होगी असली परीक्षा

यादव का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट  के सेक्शन 50 के अतंर्गत रिकॉर्ड किया गया है। यादव के इस रिकॉर्ड को न्यायिक कार्यवाही माना है और उसके बयान को अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed