{"_id":"6107dafb0bb00b31f136218c","slug":"senior-bureaucrat-in-pmo-amarjeet-sinha-resigned-from-his-post-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा: वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने छोड़ा पद, प्रधानमंत्री कार्यालय में थे सलाहकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस्तीफा: वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने छोड़ा पद, प्रधानमंत्री कार्यालय में थे सलाहकार
Mon, 02 Aug 2021 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:24 PM IST
सार
प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल के महीनों में पीएमओ छोड़ने वाले वह दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं।
विज्ञापन
अमरजीत सिन्हा
- फोटो : twitter.com/Secretary_MoPR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का काम देखते थे।
विज्ञापन
1983 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अमरजीत सिन्हा साल 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और फिर उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था। सिन्हा हाल के महीनों में पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं। उनसे पहले पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने मार्च में इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन