फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior bureaucrat Arvind Shrivastava gets two-year extension as Additional Secretary in PMO

Arvind Shrivastava: पीएमओ में अतिरिक्त सचिव अरविंद श्रीवास्तव को दो साल का सेवा विस्तार

Wed, 10 May 2023 04:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 10 May 2023 04:53 AM IST
सार

नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने श्रीवास्तव के सेवा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 30 अगस्त, 2019 को उन्हें पीएमओ में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 25 मार्च, 2021 को उनका अतिरिक्त सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ।

विज्ञापन
Senior bureaucrat Arvind Shrivastava gets two-year extension as Additional Secretary in PMO
पीएमओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ नौकरशाह और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव अरविंद श्रीवास्तव को दो साल का सेवा विस्तार मिला है। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी श्रीवास्तव 10 मई, 2023 के बाद और दो साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने श्रीवास्तव के सेवा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 30 अगस्त, 2019 को उन्हें पीएमओ में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 25 मार्च, 2021 को उनका अतिरिक्त सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े पांच संदिग्ध हैदराबाद से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े होने के आरोप में पांच लोगों को राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश में दर्ज एक मामले के सिलसिले में एटीएस ने तेलंगाना पुलिस और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के साथ संयुक्त अभियान में पांचों को दबोचा। इनमें से ज्यादातर धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने हैं। सूत्रों ने कहा कि हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार संदिग्धों में एक भोपाल का मूल निवासी है, जो लगभग दो साल पहले यहां आया था और एक फार्मेसी कॉलेज में पढ़ा रहा था। एक अन्य संदिग्ध भी मध्य प्रदेश का है और पहले सॉफ्टवेयर फर्म के साथ काम कर चुका है। तीन अन्य हैदराबाद के हैं जो ऑटो चालक और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार-संपर्क बढ़ाने के लिए सोनोवाल ने म्यांमार में किया सित्वे पोर्ट का लोकार्पण

द्विपक्षीय व्यापार और संपर्क बढ़ाने को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और म्यांमार के उप प्रधानमंत्री एडमिरल टिन आंग सान ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सित्वे बंदरगाह का उद्घाटन किया। सोनोवाल ने बंदरगाह पर पहले भारतीय मालवाहक पोत की अगवानी भी की। आधिकारिक बयान में कहा गय है कि इस मालवाहक पोत को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह से रवाना किया गया था। म्यांमार में सित्वे बंदरगाह के बनने से कोलकाता, अगरतला और आइजॉल के बीच माल की ढुलाई की कीमत और समय में 50 फीसदी की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed