फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sending Women MPs to Seize Seats Won’t Make You PM, Says Modi

Politics: 'महिला सांसदों को भेज, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते'; PM मोदी का कांग्रेस को जवाब

Sun, 22 Feb 2026 05:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया, साथ ही रैपिड रेल का विस्तार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Sending Women MPs to Seize Seats Won’t Make You PM, Says Modi
पीएम मोदी की मेरठ में जनसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त निशाना साधा। पीएम मोदी ने बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास आकर प्रदर्शन करने वालीं कांग्रेस महिला सासंदों को भी निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करने से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वहीं उन्होंने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

विज्ञापन


पीएम का कांग्रेस पर वार
पीएम मोदी ने कहा, अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता के दिल जीतने पड़ेंगे, महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात की मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हरकतों का यह सिलसिला लगातार चल रहा है और वह संसद में खुद कुछ कर नहीं कर पा रहे हैं तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं दे रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, संसद को चलने नहीं देते और उसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के सहयोगी दलों को पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया'
पीएम मोदी ने कहा कि  एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।''

ये भी पढ़ें: UP: मेरठ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस, सपा, बसपा कर रहीं जहरीली राजनीति, हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर लड़ें

देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई- मोदी
उन्होंने आगे कहा, 'समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आपको कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस के नेताओं ने वहां पर जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है। कांग्रेस तो अपने देश को ही बदनाम करने में जुटी है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, और उन्हें भाजपा और एनडीए से विरोध है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं था। यह देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन, कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने के बजाय बेशर्मी के साथ गरजते हैं, और यह मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संसद में अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते हैं। संसद को चलने नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। एआई समिट में कांग्रेस ने जो किया है, उससे साथी दल भी चौक गए हैं। सबने इससे किनारा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed