फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Semi-high speed train will run this year between Delhi-Bhopal

चुनावी पटरियों पर दिल्ली-भोपाल के बीच जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन

Fri, 24 Aug 2018 05:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Semi-high speed train will run this year between Delhi-Bhopal
1

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन सेट चुनावी पटरी पर जल्द ही दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन 18 के नाम वाली यह ट्रेन सेट दिल्ली से भोपाल के बीच चलेगी। इस ट्रेन सेट का अगले महीने से ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। प्लेटफार्म को छोड़ते ही यह ट्रेन चंद सेकेंड में ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। चेन्नई रेल कोच फैक्ट्री में इस ट्रेन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे की तस्वीर अब बदलने वाली है। विदेशी तर्ज पर मेक इन इंडिया की हाई स्पीड ट्रेन का मजा जल्द ही यात्रियों को मिलेगा। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के चुनाव को देखते हुए इस ट्रेन का रूट दिल्ली-भोपाल के बीच तय किया जा रहा है। हालांकि इसी ट्रैक पर पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन भी चल रही है, लिहाजा इस ट्रेन को इस ट्रैक पर रफ्तार से चलाने में रेलवे को कुछ खास मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह सेल्फ प्रोपेल्ड (स्वनोदित) बिना इंजन के दौडने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन को नवंबर तक ट्रैक पर उतार दी जाए। इस कोच फैक्ट्री में इस तरह के छह ट्रेन सेट तैयार करने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया गया है। फिलहाल इसे शताब्दी की तरह कुर्सीयान वाला बनाया गया है, जल्द ही स्लीपर कोच वाला ट्रेनसेट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 कोच वाली यह ट्रेन होगी। इस ट्रेन में दो एग्जिक्यूटिव क्लास होंगे। एक कोच में 56 यात्रियों केबैठने की क्षमता होगी। 14 इकोनोमी क्लास वाली कोच होंगे। इस तरह के कोच में 78 यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे। एक ट्रेन सेट के सवारी डिब्बों की लागत करीब 6 करोड़ रुपया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed