फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Self sufficiency critical technology imperative that can no longer be ignored Army Chief General Manoj Pande

Gen Manoj Pande: सेना प्रमुख बोले- तकनीकी में आत्मनिर्भरता जरूरी, आउटसोर्स नहीं की जा सकती राष्ट्र की सुरक्षा

Wed, 01 Feb 2023 01:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

सेना प्रमुख ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा को न तो आउटसोर्स किया जा सकता है और नही दूसरों की उदारता पर निर्भर किया जा सकता है। महत्वपूर्ण तकनीकी में आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है। 

विज्ञापन
Self sufficiency critical technology imperative that can no longer be ignored Army Chief General Manoj Pande
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध सूचना जंग की क्षमता, आर्थिक तंत्र के हथियारीकरण, संचार अतिरेक, अंतरिक्ष आधारित प्रणाली जैसे कई अन्य पहलुओं को लेकर सामने लेकर आया है। यह सभी तकनीक से संचालित हैं। यह बातें उन्होंने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान कही।

विज्ञापन

 
जनरल मनोज पांडे ने कहा कि कोई भी देश अपनी नवीनतम, 'अत्याधुनिक' प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजी) को साझा करने का इच्छुक नहीं है। इसका मतलब है कि राष्ट्र की सुरक्षा को न तो आउटसोर्स किया जा सकता है और न ही दूसरों की उदारता पर निर्भर किया जा सकता है। सेना प्रमुख ने कहा कि महत्वपूर्ण तकनीकी में आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इन वास्तविकताओं से अवगत है। उन्होंने कहा, हमने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि हमारी क्षमताओं का विकास आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों पर आधारित हो ताकि विशिष्ट प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाया जा सके। भारतीय सेना इन पहलुओं पर ठोस कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' नारा समकालीन वास्तविकता को उपयुक्त रूप से दर्शाता है और अनुसंधान और नवाचार (रिसर्च एंड इनोवेशन) के महत्व को बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed