{"_id":"60baec710d7b1666b6737267","slug":"self-proclaimed-democratic-leaders-sought-help-from-the-army-to-topple-my-government-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराए इमरान खान बोले: विपक्षी नेताओं ने मेरी सरकार गिराने के लिए सेना से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घबराए इमरान खान बोले: विपक्षी नेताओं ने मेरी सरकार गिराने के लिए सेना से मांगी मदद
Sat, 05 Jun 2021 08:46 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:46 AM IST
सार
इमरान खान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता ख़ुद को लोकतांत्रिक बताते हैं लेकिन वे एक चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने की बात करते हैं।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अब अपनी सरकार को सेना और विपक्ष से खतरा महसूस होने लगा है। इमरान ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के नेता जो खुद को लोकतांत्रिक बताते हैं, उन्होंने उनकी सरकार को गिराने के लिए सेना से मदद मांगी।
विज्ञापन
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर उनका यह बयान यहां एक राजमार्ग उन्नयन और पुनर्वास परियोजना के शिलान्यास समारोह के दौरान आया है।
विज्ञापन
इमरान खान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता ख़ुद को लोकतांत्रिक बताते हैं लेकिन वे एक चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने खुलेआम सेना से उनकी सरकार का उखाड़ फेंकने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इमरान खान का बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर पर पाबंदी का मामला गरमाता जा रहा है। मीर को न्यूज चैनल पर एक लोकप्रिय टॉक शो प्रस्तुत करने से रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने इशारों इशारों में आईएसआई और सेना की आलोचना की थी। इसे लेकर इमरान भी घिरते जा रहे हैं।
घिरी इमरान सरकार, हो रही आलोचना
पत्रकार हामिद मीर को कार्यक्रम पेश करने से रोकने को लेकर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सवालों के घेरे में आ गए हैं। इमरान व बाजवा की निंदा हो रही है। पाक के विपक्षी दल, एमनेस्टी इंटरनेशनल, मानवाधिकर संगठन, फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने मीर पर पाबंदी का विरोध किया है।
मैनेजमेंट ने कहा ऊपर से दबाव है : मीर
उधर, अलजजीरा से बातचीत में मीर ने कहा कि जियो टीवी प्रबंधन ने उन्हें बताया कि वो इस कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर पाएंगे। प्रबंधन का कहना है कि उस पर ऊपर से बहुत दबाव है। हालांकि प्रबंधन ने इसका खुलासा नहीं किया उस पर कौन दबाव डाल रहा है।