फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Selection of 450 Lok Sabha seats for one seat-one INDIA Mumbai meeting

INDIA: एक सीट-एक उम्मीदवार के लिए लोकसभा की 450 सीटों का चयन, मुंबई बैठक में अध्यक्ष-संयोजक पर मंथन

Tue, 29 Aug 2023 06:34 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 06:34 AM IST
सार

जदयू सूत्रों के मुताबिक, केरल, पंजाब, दिल्ली समेत कुछ राज्यों की चंद सीटों को छोड़कर ऐसी 450 सीटें चिह्नित की गई हैं, जहां विपक्षी गठबंधन एक ही उम्मीदवार उतारेगा। इसके मसौदे पर दो दिवसीय बैठक में फैसला होगा।

विज्ञापन
Selection of 450 Lok Sabha seats for one seat-one INDIA Mumbai meeting
Opposition Alliance. - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सत्तारूढ़ राजग से मुकाबले की तैयारी में जुटे विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एक सीट-एक उम्मीदवार के फॉर्मूले के तहत 450 लोकसभा सीटों का चयन किया है। गठबंधन की मुंबई में आयोजित तीसरी बैठक में इसे अंतिम रूप दिए जाने पर माथापच्ची होगी। विपक्ष की कोशिश इसी बैठक में गठबंधन का अध्यक्ष, संयोजक और पांच सह संयोजक तय करने के साथ गठबंधन का विस्तार करने की भी है। सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर से ही अलग-अलग राज्यों में संयुक्त रैलियों की शुरुआत करने की योजना है।

विज्ञापन

जदयू सूत्रों के मुताबिक, केरल, पंजाब, दिल्ली समेत कुछ राज्यों की चंद सीटों को छोड़कर ऐसी 450 सीटें चिह्नित की गई हैं, जहां विपक्षी गठबंधन एक ही उम्मीदवार उतारेगा। इसके मसौदे पर दो दिवसीय बैठक में फैसला होगा। जिन सीट विशेष पर अनिर्णय की स्थिति होगी, उसे बाद में सुलझाने की उम्मीद है। पार्टी के झंडा-लोगो पर पहले ही करीब-करीब आमसहमति है। गठबंधन इसके लिए बिना अशोक चक्र के राष्ट्रीय ध्वज के सभी रंगों वाला झंडा इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन

सामाजिक न्याय को मुख्य मुद्दा बनाने की तैयारी : इंडिया की योजना मोदी सरकार को सामाजिक न्याय के मुद्दे पर घेरने की है। इसके लिए जातीय जनगणना को मुख्य मुद्दा बनाने की तैयारी है। इसके बाद बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक तानाबाना बिखरने जैसे मुद्दे को उठाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार की भी कवायद
इंडिया में गठबंधन के विस्तार की भी कवायद चल रही है। खुद नीतीश ने अकाली दल के नेता सुखबीर बादल और इनोलो के नेता ओपी चौटाला से संपर्क साधा है। वहीं, पर्दे के पीछे से बसपा से भी बातचीत शुरू हुई है।

कांग्रेस से हो सकता है अध्यक्ष
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कोशिश इसी बैठक में गठबंधन के अध्यक्ष, मुख्य संयोजक या समन्वयक और क्षेत्रीय संयोजक या समन्वयक तय कर लेने की है। फॉर्मूला यह है कि चार-पांच राज्यों को मिलाकर कम से कम पांच क्षेत्रीय संयोजक बनाए जाएं। इसके अलावा सर्वसम्मति से अध्यक्ष और मुख्य संयोजक तय किया जाए। जदयू सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद कांग्रेस के हिस्से और मुख्य संयोजक पद क्षेत्रीय दलों के हिस्से जा सकता है।

नीतीश ने कहा-मुझे किसी पद की महत्वाकांक्षा नहीं
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संयोजक के रूप में अपनी नियुक्ति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, मैं किसी भी पद की आकांक्षा नहीं रखता। दूसरों को चुना जाएगा। मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मैं सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं सभी के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।

सोनिया भी बैठक में होंगी शामिल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस हफ्ते मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में गठबंधन के लोगो जारी किया जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ बने इंडिया गठबंधन में शामिल नेता 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के एक लक्जरी होटल में बैठक करेंगे। नाना पटोले ने कहा कि सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed