{"_id":"58b560854f1c1b7c058314b1","slug":"sehwag-give-a-explantion-on-his-tweeted-against-gurmehr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरमेहर के खिलाफ ट्विट पर किये मजाक पर सहवाग ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुरमेहर के खिलाफ ट्विट पर किये मजाक पर सहवाग ने दी सफाई
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर का ट्विट पर मजाक बनाने पर सफाई दी है। सफाई देते हुए सहवाग ने कहा है कि मेरा ट्विट गुरमेहर के लिए नहीं था।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट इतिहास में ट्रिपल सेंचुरी मारने वाली सहवाग ने सभी विवादों पर लगाम लगाते हुए कह कि मेरा ट्विट अचानक से आया हुआ विचार था। मेरा किसी को दु:ख पहुंचाने का इरादा नहीं था। सहवाग ने कहा कि मेरे ट्विट का मतलब गुरमेहर के लिए नहीं था। यह एक साधारण मजाक था।
विज्ञापन
मगर लोगों ने मेरे मजाक को दूसरे तरह से ले लिया। गौरतलब हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र संगठनों के बीच चल रहे विवाद पर बीती 22 फरवरी को गुरमेहर कौर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा था।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा और बबीता फोगाट ने भी दी प्रतिक्रिया
उनके इस पोस्ट के बाद पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग सहित बॉलीवूड के रणदीप हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर सहवाग और रणदीप ने मांफी मांगी है।
रणदीप ने अपने फेसबुक पर मांफी भरा पोस्ट लिखते हुए कहा कि महज एक मजाक के लिए उनको फांसी पर नहीं लटकाना चाहिए। रणदीप ने सहवाग के ट्विट पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा को काफी आलोचना को सामना करना पड़ा था।
वहीं अब महिला पहलवान बबीता फोगाट ने गुरमेहर की पोस्ट को राष्ट्रविरोधी करार दिया है। फोगाट ने ट्विट करते हुए कहा कि जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती, उसके हक में बात करने ठीक है क्या?