{"_id":"574b520f4f1c1b0c2910949d","slug":"seema-punia-qualified-for-rio-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक के लिए सीमा पूनिया का टिकट पक्का","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रियो ओलंपिक के लिए सीमा पूनिया का टिकट पक्का
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 30 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
सीमा पूनिया जाएंगी रियो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015 में इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सीमा पूनिया ने रविवार को एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करा ली। उन्होंने रियो में होने जा रहे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह पांच माह से अमेरिका में रहकर प्रैक्टिस कर रहीं थी। क्वालीफाई करने की सूचना ससुराल में पहुंचने के बाद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
मेरठ की बहू सीमा पूनिया अमेरिका में अपने अपने पति और कोच अंकुश पूनिया के साथ प्रैक्टिस कर रही है। क्वालीफाई मुकाबले में उन्होंने 62.62 मीटर डिस्कस थ्रो फेंककर मुकाम हासिल किया। सीमा पूनिया के जेठ अनुज चौधरी ने बताया कि रविवार की तड़के तीन बजे उनके क्वालीफाई करने की सूचना परिवार को मिली। इस पर सभी लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने रियो ओलंपिक के लिए पहली मंजिल पार कर ली है। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करना है। इसके लिए वह अमेरिका में ही रहकर अपनी प्रैक्टिस को और धार देंगी।
विज्ञापन
सीमा पूनिया मूल रुप से हरियाणा के गांव खेवड़ की निवासी हैं। उनकी शादी सकौती टांडा गांव निवासी अंकुश पूनिया पुत्र तेजपाल सिंह से हुई थी। क्वालीफाई होने पर रविवार को भी परिवार में जश्र मनाया गया। उनके ससुर तेजपाल सिंह, सास राजकुमारी, जेठ अनुज, जेठानी आस्था, ननद प्रियंका, ननदोई सोनू ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सभी ने फोन पर सीमा पूनिया को बधाई भी दी।
विज्ञापन
सीमा को मिल चुका है यश भारती पुरस्कार
मोदीपुरम। मेरठी बहू सीमा पूनिया को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले माह यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। सीमा पूनिया के अमेरिका में होने के कारण उनके ससुर तेजपाल ने लखनऊ में यह पुरस्कार ग्रहण किया था।