फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seeking to get Vip mobile number, businessman gets 41 thousand, arrest accused

कारोबारी को वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने का भरोसा देकर 41 हजार का चूना लगाया, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 11:22 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 31 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seeking to get Vip mobile number, businessman gets 41 thousand, arrest accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के एक कारोबारी को वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने का भरोसा देकर 41,000 रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि 8 मार्च को एक सिम कार्ड वाली कंपनी के लोगो के साथ एक एसएमएस मिला जिसमें दावा किया कि कंपनी 8800000000 और 9100000000 लोगों को वीआईपी नंबर रियायती मूल्य पर दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एसएमएस में बताए गए नंबर पर कारोबारी ने कॉल किया। आरोपी ने कारोबारी से उनका ईमेल आईडी मांगा फिर थोड़ी देर बार कारोबारी को ईमेल आया जिसमें टेलीकॉम कंपनी का लोगो लगा था। ईमेल में कारोबारी को 41,000 रुपये दिए गए बैंक खाते में डालने को कहा। कारोबारी ने रुपये उस बैंक खाते में डाल दिए।
विज्ञापन


कारोबारी ने पुलिस को बताया कि ईमेल में लिखा हुआ था कि रुपये का भुगतान हो जाने पर आप कुछ दिनों में कंपनी की ब्रांच से अपनी पसंद की संख्या की वाला सिम कार्ड ले सकते हैं। कारोबारी जब 12 मार्च को सिम कार्ड कपंनी की ब्रांच पर सिम कार्ड लेने गया तो वहां से पता चला कि कंपनी ने ऐसा कोई भी इमेल किसी भी ग्राहक को नहीं भेजा है। फिर कारोबारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed