फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   See list of Padma Awards 2021,Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Padma shri

Padma Awards 2021: शिंजो आबे, महाजन, पासवान, गोगोई... इन हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, देखें पूरी सूची

Tue, 26 Jan 2021 05:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Jan 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
See list of Padma Awards 2021,Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Padma shri
पद्म पुरस्कार 2021 - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पद्म पुरस्कार 2021 का एलान कर दिया गया। इसके तहत किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


सूची : इस वर्ष इन सात लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण

1. शिंजो आबे (जनसेवा, जापान)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी।
विज्ञापन


2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
देश के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के गायकी करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में संगीत निर्देशक का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। उनका निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु) 
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता और लेखक भी हैं। उन्होंने चिकित्सा पद्धति और नैतिकता पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।

4. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए) 
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नामित किया था। उन्होंने ही 1956 में फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था। कपानी के शोध और आविष्कारों में फाइबर-ऑप्टिक्स संचार, लेजर, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण निगरानी शामिल हैं। उनके पास सौ से अधिक पेटेंट हैं और नेशनल इन्वेंटर्स काउंसिल के सदस्य थे।

5. मौलाना वहीदुद्दीन खान (अध्यात्म, दिल्ली)
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है और ये कई टेलीविजन चैनलों पर व्याख्यान देते रहते हैं। 

6. बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब 'राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान' को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।

7. सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को रेत की मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वे अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के भी चित्र उकेरते थे।

सूची : इन्हें मिलेगा पद्म भूषण

 

नाम क्षेत्र राज्य
कृष्णन नायर शांताकुमारी कला केरल
तरूण गोगोई (मरणोपरांत) जनसेवा असम
चंद्रशेखर कंबारा साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
सुमित्रा महाजन जनसेवा मध्य प्रदेश
नृपेंद्र मिश्र लोक सेवा उत्तर प्रदेश
रामविलास पासवान जनसेवा बिहार
केशुभाई पटेल जनसेवा गुजरात
कल्बे सादिक धर्म उत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवदास श्रॉफ व्यापार उद्योग महाराष्ट्र
तरलोचन सिंह जनसेवा हरियाणा

 

सूची : इन्हें मिलेगा पद्मश्री सम्मान

 

नाम क्षेत्र राज्य
गुलफाम अहमद कला उत्तर प्रदेश
पी अनीता खेल तमिलनाडु
रामास्वामी अन्ना वरापू कला आंध्र प्रदेश
सुब्बू अरूमुगम कला तमिलनाडु
प्रकाशराव आशावादी साहित्य और शिक्षा आंध्र प्रदेश
भूरी बाई कला मध्य प्रदेश
राधेश्याम बरले कला छत्तीसगढ़
धर्म नारायण बर्मा साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
लक्ष्मी बरुआ समाज सेवा

असम

बीरेंद्र कुमार बसक कला

पश्चिम बंगाल

रजनी बेक्टर व्यापार उद्योग पंजाब
पीटर ब्रूक कला यूनाइटेड किंग्डम
संगखुमी बुकालच्वाक समाज सेवा मिजोरम
गोपीराम बरगायन बुराभकत कला असम
बिजोय चक्रवर्ती जनसेवा असम
सुजीत चट्टोपाध्याय साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) समाज सेवा उत्तर प्रदेश
सुल्ट्रीम चोनजोर समाज सेवा लद्दाख
माउमा दास खेल पश्चिम बंगाल
श्रीकांत दतर साहित्य और शिक्षा यूएसए
नारायण देबनाथ कला पश्चिम बंगाल
चुटनी देवी समाज सेवा झारखंड
दुलारी देवी कला बिहार
राधे देवी कला मणिपुर
शांति देवी समाज सेवा ओडिशा
वयन डिबिया कला इंडोनेशिया
दादूदन गढ़वी साहित्य और शिक्षा गुजरात
परशुराम आत्मराम गंगावने कला महाराष्ट्र
जय भगवान गोयल साहित्य और शिक्षा हरियाणा
जगदीश चंद्र हलदर साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
मंगल सिंह साहित्य और शिक्षा असम
अंशु जम्सेनपा खेल अरुणाचल प्रदेश
पुर्णमासी जानी कला ओडिशा
माथा बी मंजम्मा जोगाती कला कर्नाटक
दामोदरन कैथा प्राम कला केरल
नाम देव सी कांब्ले साहित्य और शिक्षा महाराष्ट्र
महेश भाई और नरेश भाई कनोडिया (मरणोपरांत) कला गुजरात
रजत कुमार साहित्य और शिक्षा ओडिशा
रंगास्वामी लक्ष्मीनारायण कश्यप साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
प्रकाश कौर समाज सेवा पंजाब
निकोलस कजानस साहित्य और शिक्षा ग्रीस
के केशव सामी कला पुडुचेरी
गुलाम रसूल खान कला जम्मू कश्मीर
लाखा खान कला राजस्थान
संजीदा खातून कला बांग्लादेश
विनायक विष्णु खेडेकर कला

गोवा

नीरु कुमार समाज सेवा दिल्ली
लाजवंती कला पंजाब
रतन लाल विज्ञान और अभियांत्रिकी USA
अली मानिकफन नवोन्मेष लक्षद्वीप
रामचंद्र मांझी कला बिहार
दुलाल मंकी कला असम
नानाद्रो बी मारक कृषि मेघालय
रेवबेन माशांग्वा कला मणिपुर
चंद्रकांत मेहता साहित्य और शिक्षा गुजरात
रतनलाल मित्तल चिकित्सा पंजाब
माधवन नामबियार खेल केरल
श्याम सुंदर पालीवाल समाज सेवा राजस्थान
चंद्रकांत शांभाजी पांडव चिकित्सा दिल्ली
सोलोमान पप्पाया साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता तमिलनाडु
पप्पामल कृषि तमिलनाडु
कृष्ण मोहन पाथी चिकित्सा ओडिशा
जसवंती बेन जमुनादास पोपट व्यापार उद्योग महाराष्ट्र
गिरीश प्रभोने समाज सेवा महाराष्ट्र
नंदा प्रस्टी साहित्य और शिक्षा ओडिशा
केके रामचंद्र पुलावर कला केरल
बालन पुथेरी साहित्य और शिक्षा केरल
बिरुबाला राभा समाज सेवा असम
कनक राजू कला तेलंगाना
बॉम्बेजयश्री रामनाथ कला तमिलनाडु
सत्याराम रियांग कला त्रिपुरा
धनंजय दिवाकर सचदेव चिकित्सा केरल
अशोक कुमार साहू चिकित्सा उत्तर प्रदेश
भूपेंद्र कुमार सिंह संजय चिकित्सा उत्तराखंड
सिंधु ताई सपकाल समाज सेवा महाराष्ट्र
चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा जम्मू
रोमन शर्मा साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता असम
इमरान शाह साहित्य और शिक्षा  असम
प्रेमचंद्र शर्मा कृषि उत्तराखंड
अर्जुन सिंह शेखावत साहित्य और शिक्षा राजस्थान
रामयत्न शुक्ला साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
जितेंद्र सिंह शंटी समाज सेवा दिल्ली
करतार पारस राम सिंह कला हिमाचल प्रदेश
करतार सिंह कला पंजाब
दिलीप कुमार सिंह चिकित्सा बिहार
चंद्रशेखर सिंह कृषि उत्तर प्रदेश
सुधा हरिनारायण सिंह खेल उत्तर प्रदेश
बीरेंद्र सिंह खेल हरियाणा
मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा बिहार
केसी शिवशंकर (मरणोपरांत) कला तमिलनाडु
गुरुमां कमलीसोरेन समाज सेवा पश्चिम बंगाल
माराची शुब्बूरमन समाज सेवा तमिलनाडु
पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत) व्यापार उद्योग तमिलनाडु
नीदूमोलू सुमती कला आंध्र प्रदेश
कपिल तिवारी साहित्य और शिक्षा मध्य प्रदेश
फॉदर वॉल्स (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा स्पेन
थिरूवेंगदम वीरा राघवन चिकित्सा तमिलनाडु
श्रीधर वेंबू व्यापार उद्योग तमिलनाडु
के वाई वेंकटेश खेल कर्नाटक
उषा यादव साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिर जनसेवा बांग्लादेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed